Mumbai Kaju Katli Metal Pin Incident: मुंबई में मिठाई में मिली जंग लगी धातु की पिन? काजू कतली खरीदने वाले ग्राहक का दावा, फूड सेफ्टी पर उठे सवाल
फिलहाल तेवारी ब्रदर्स की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है कि ग्राहक ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) या अन्य संबंधित प्राधिकरण के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है या नहीं.
Mumbai Kaju Katli Metal Pin Incident: मुंबई के चारनी रोड स्थित तेवारी ब्रदर्स (Tewaris) से खरीदी गई काजू कतली में कथित तौर पर जंग लगी धातु की पिन मिलने का मामला सामने आया है. ग्राहक का दावा है कि वह यह मिठाई अपनी तीन साल की बेटी को खिलाने ही वाला था, तभी उसकी नजर काजू कतली के अंदर फंसी धातु की पिन पर पड़ी. घटना के बाद ग्राहक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो और वीडियो साझा कर फूड सेफ्टी और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल उठाए हैं. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Viral Video: फर्स्ट क्लास सीट को लेकर कॉलेज स्टूडेंट और ऑफिस जाने वालों में बहस, धमकी देने का वीडियो वायरल
काजू कतली में मिली जंग लगी धातु की पिन होने का दावा
मुंबई निवासी प्रणय पळव (Prannoy Palav) के अनुसार, उन्होंने 29 जुलाई को चारनी रोड स्थित तेवारी ब्रदर्स की दुकान से 500 ग्राम काजू कतली खरीदी थी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मिठाई के अंदर उन्हें एक जंग लगी धातु की पिन मिली, जो खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और क्वालिटी कंट्रोल को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है.
ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
ग्राहक ने अपने पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कथित तौर पर काजू कतली के अंदर धातु की पिन दिखाई दे रही है. उनका कहना है कि यदि समय रहते उनकी नजर इस पर नहीं पड़ती, तो यह मिठाई उनकी तीन साल की बेटी के मुंह में जा सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.
आदमी ने आरोप लगाया कि तिवारी काजू कतली के अंदर धातु की पिन खराब हो गई है:
सोशल मीडिया पर उठे फूड सेफ्टी के सवाल
घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिठाई की दुकानों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए. कई यूजर्स ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अब तक नहीं आया तेवारी ब्रदर्स का आधिकारिक बयान
फिलहाल तेवारी ब्रदर्स की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है कि ग्राहक ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) या अन्य संबंधित प्राधिकरण के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है या नहीं. हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यदि संबंधित एजेंसियां जांच शुरू करती हैं, तो उसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.