मुंबई: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अंधेरी की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 5 गांड़ियां मौके पर, 1 घायल
मुंबई के अंधेरी के यारी रोड एरिया में स्थित माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग (Sarita Building) की चौथी मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के पीछे का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है.
मुंबई के अंधेरी के यारी रोड एरिया में स्थित माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग (Sarita Building) की चौथी मंजिल पर आग लग गई. आग लगने के पीछे का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है. धमाके के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की पांच गांड़ियां मौके पर पहुंची. पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं.
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक आज लगभग 12:30 के आस-पास सरिता बिल्डिंग की चौथी पर सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लग गई. फिलहाल आग पर काबू पाने का कार्य जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी; जानें भारत में 20-21 मार्च को कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Bihar Horror: बिहार में चौंकाने वाला खुलासा, श्मशान की चिता से निकला कोयला होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
Mumbai Local News: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 315 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
\