मुंबई: दादर के अटलांटिक प्लाजा में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर
बता दें कि यह बिल्डिंग दादर इलाके में है. यह इलाका काफी भीड-भाड वाला है
मुंबई: एक ओर जहां मुंबई और उससे सटे इलाकों में आफत की बारिश बरस रहीं हैं तो वहीं दादर के अटलांटिक प्लाजा बिल्डिंग में आग लग गई है. यह एक कमर्शियल बिल्डिंग है. ख़बरों के अनुसार घटनास्थल पर दमकल की 5 गाडियां पहुंची है. दमकल के अधिकारी आग बुझाने के प्रयास में है.
बता दें कि यह बिल्डिंग दादर इलाके में है. यह इलाका काफी भीड-भाड वाला है. यहां कई कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है. दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं. वहीँ आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है.