देश

Mumbai: मुंबई हवाई अड्डे पर 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त, एक संदिग्ध गिरफ्तार, देखें वीडियो

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त किए हैं और इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.

Mumbai: मुंबई हवाई अड्डे पर 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त, एक संदिग्ध गिरफ्तार, देखें वीडियो
मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने 1.49 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे किए जब्त (Photo Credit: ANI)

नई दिल्ली, 12 अगस्त: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 1.49 करोड़ रुपये के हीरे जब्त किए हैं और इस संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध को बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने वाली उड़ान में चढ़ने का इंतजार कर रहा था. यह भी पढ़ें: Video: मुंबई सीमा शुल्क विभाग ने 1.49 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे किए जब्त, चाय के पैकेट के अंदर छुपाए थे, एक गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, 1559.6 कैरेट के हीरे चाय के पैकेट के अंदर छिपाए गए थे. उन्होंने कहा कि आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

देखें वीडियो:

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).