महिला ने चुराई चॉकलेट, पुलिस कांस्टेबल ने किया रेप, पढ़े पूरा मामला

मधुकर अव्हाड़ नाम के 48 वर्षीय कांस्टेबल के 32 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. कांस्टेबल को रेप के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पीड़ित महिला को 6 फरवरी को कथित रूप से डिपार्टमेंटल स्टोर से चॉकलेट चोरी करते हुए पकड़ा गया था...

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: मायानगरी मुंबई में मधुकर अव्हाड़ (Madhukar Avhad) नाम के 48 वर्षीय कांस्टेबल के 32 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. कांस्टेबल को रेप के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पीड़ित महिला को 6 फरवरी को कथित रूप से डिपार्टमेंटल स्टोर से चॉकलेट चोरी करते हुए पकड़ा गया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार कांस्टेबल ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया.

महिला का कहना है कि कांस्टेबल मधुकर अव्हाड़ ने मुंबई के एक लॉज में उसके साथ रेप किया और मुंह न खोलने की धमकी दी थी. ये मामला तब सामने आया जब महिला के पति ने उसके अश्लील तस्वीर उसके व्हाट्सऐप पर देखी. जिसके बाद महिला ने पूरी बात अपने पति को बता दी. पीड़िता के पति ने अँधेरी के MIDC पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

यह भी पढ़ें: दो मासूम बहनों के साथ रेप करने के आरोपी को मिली उम्र कैद, मरते दम तक कैद में रखा जाएगा

कांस्टेबल दो दिन तक पुलिस स्टेशन की हिरासत में था. पुलिस डिपार्टमेंट ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है. एडिशनल कमिश्नर (Additional Commissioner) मनोज शर्मा (Manoj Sharma) ने बताया कि कांस्टेबल मधुकर अव्हाड़ के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\