Mumbai: चलती ट्रेन में स्टंटबाजी और छेड़छाड़ करने वाला युवक बोरीवली जीआरपी ने किया गिरफ्तार

मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने चलती ट्रेन में स्टंटबाजी करते हुए महिला डिब्बे में यात्रा कर रही महिलाओं से छेड़छाड़ की. घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद बोरीवली जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

(प्रतिकात्मक तस्वीर)

मुंबई, 30 सितंबर : मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने चलती ट्रेन में स्टंटबाजी करते हुए महिला डिब्बे में यात्रा कर रही महिलाओं से छेड़छाड़ की. घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद बोरीवली जीआरपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बोरीवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता खुपेरकर ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर को शाम करीब 6:40 बजे हुई. एक महिला यात्री विरार से अंधेरी जाने के लिए दादर फास्ट लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में सवार थी. जब ट्रेन बोरीवली स्टेशन से रवाना हुई, तभी बगल के लगेज डिब्बे में खड़े एक युवक ने दरवाजे पर स्टंटबाजी शुरू की. उसने महिला डिब्बे की ओर झांकते हुए अश्लील टिप्पणियां कीं और छेड़छाड़ की. इस घटना को एक यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह भी पढ़ें : Mumbai News: मुंबई के दादर स्विमिंग पूल में दो नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, कोर्ट ने आरोपी को दी घिनौनी हरकत की सजा; सुनाया 3 साल की कैद

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की महिला नेता चित्रा वाघ ने मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की. इसके बाद बोरीवली जीआरपी ने विशेष टीम गठित की और सीसीटीवी फुटेज व फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) की मदद से आरोपी की पहचान की. आरपीएफ बोरीवली स्टेशन के सहयोग से 29 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जांच में पता चला कि आरोपी का नाम नथू गोविंद हंसा (35 वर्ष) है, जो गुजरात के वलसाड का निवासी है. पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की तुरंत शिकायत दर्ज करें, ताकि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके. यह घटना रेलवे में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने लोगों में विश्वास जगाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट