मुंबई: सायन अस्पताल में शवों के बीच कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज, वीडियो वायरल होने पर बीएमसी ने दिए जांच के आदेश

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. दूसरी तरफ मुंबई के सायन अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसनें कई सारे सवाल खड़े किये हैं. इस वीडियो में कथित तौर पर इलाज करा रहे कोरोना मरीजों के साथ मृतकों के शव को दिखाया गया है. इस पुरे मामले पर अब बीएमसी ने जांच के आदेश दिए हैं.

सायन अस्पताल में कोरोना मरीजों के साथ रखे गए हैं मृतकों के शव (Photo Credits: twitter)

मुंबई. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र (Maharashtra) में देखने को मिला है. दूसरी तरफ मुंबई के सायन अस्पताल (Sion Hospital) से एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ जिसनें कई सारे सवाल खड़े किये हैं. इस वीडियो में कथित तौर पर इलाज करा रहे कोरोना मरीजों के साथ मृतकों के शव को दिखाया गया है. इस पुरे मामले पर अब बीएमसी ने जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद बीएमसी की काफी आलोचना हो रही है. हर तरफ से बीएमसी को किरकिरी झेलनी पड़ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बीएमसी ने इस मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है.महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हजार 758 हो गई है. इसके साथ ही कोविड-19 की चपेट में आने से 651 लोगों की जान चली गई है. जबकि 3 हजार 94 लोग इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. यह भी पढ़े-मुंबई: सायन अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के साथ रखे गए हैं मृतकों के शव, वीडियो सामने आने के बाद बीएमसी ने दिए जांच के आदेश

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए वीडियो में अस्पताल के वॉर्ड में कई मरीज बेड पर सोते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही इन लोगों के पास काले प्लास्टिक के बैगों में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की लाश भी वॉर्ड के बेडों पर रखी दिखाई पड़ रही है. इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने उद्धव सरकार को निशाने पर लिया हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Update Today: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ने लगा गर्मी का पारा, कोलकाता, चेन्नई में बारिश के आसार, IMD से जानें दिल्ली और मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाई तबाही; यहां देखें ZIM बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Scorecard: वानखेड़े में शिम्रोन हेटमायर की आंधी में उड़े गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 255 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\