मुंबई: 70 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, 11 साल की बच्ची के साथ कई बार किया रेप

आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति एक राशन दुकान का मालिक था और वह अक्सर बच्ची के पिता को शराब खरीदकर पिलाता था इसलिए दोनों के बीच दोस्ती थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (photo credit- File Photo)

मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव वेस्ट (Goregaon West) इलाके में 11 साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से कई बार रेप (Rape) करने के मामले में 70 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को जानती थी क्योंकि वह उसके पिता का दोस्त था. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के साथ दादी के यहां रहती थी जबकि लड़की की मां कहीं और रहती थी. आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति एक राशन दुकान का मालिक था और वह अक्सर बच्ची के पिता को शराब (Alcohol) खरीदकर पिलाता था इसलिए दोनों के बीच दोस्ती थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति और बच्ची के पिता हर रात एक साथ बैठकर शराब पीते थे. जब पिता सो जाते तब आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति पहली मंजिल पर चला जाता था जहां बच्ची सो रही होती थी. इसके बाद आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति बच्ची के कपड़े उतार उसके साथ रेप करता था. इस बीच, 2 फरवरी को रात के लगभग 2 बजे बच्ची ने अपनी मां को फोन किया और कहा कि उसे बहुत डर लग रहा है. बच्ची ने अपनी मां से कहा कि प्लीज आओ और मुझे अपने घर ले चलो. हालांकि इस दौरान बच्ची ने यह नहीं बताया कि आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा उसका यौन शोषण किया जा रहा था. यह भी पढे़ं- मुंबई: बांद्रा में पुलिस कॉन्स्टेबल को बिना हेलमेट बाइक चलाना पड़ा महंगा, लोगों ने सिखाए नियम, देखें VIDEO

इस बीच, अगली सुबह बच्ची की मां गोरेगांव पहुंची और फिर उसने अपनी आपबीती सुनाई. बच्ची ने अपनी मां को बताया कि एक आदमी ने पिछले कुछ दिनों में उसके साथ कई बार बलात्कार किया. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची ने राशन दुकान वाले बुजुर्ग व्यक्ति की ओर इशारा कर के अपनी आपबीती मां को सुनाई. इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा दिया गया है और आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच पांचवें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\