मुंबई 1993 का आरोपी मुनाफ हलारी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पिछले 27 साल से चल रहा था फरार
गुजरात एटीएस ने सोमवार को 12 मार्च 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में फरार आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को यहां छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया.
मुंबई: गुजरात एटीएस ने सोमवार को 12 मार्च 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में फरार आरोपी मुनाफ हलारी मूसा को यहां छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीते 27 वर्षो से कानून से बचने वाला मूसा गुजरात एटीएस की वांछित सूची में था.पुलिस बीते कुछ वर्षो से उसकी ड्रग्स तस्करी के मामले में तलाश कर रही थी. खुफिया जानकारी मिली थी कि वह भारत छोड़ दुबई भाग रहा है, जिसके बाद गुजरात एटीएस की टीम ने जाल बिछाकर उसे हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया.
एक बयान में, गुजरात एटीएस के डीएसपी के.के पटेल ने कहा कि मूसा के पास से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया गया है. मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 260 लोग मारे गए थे
Tags
संबंधित खबरें
Rohit Sharma Stats In IPL: आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड, 'हिटमैन' ने रन से लेकर कप्तानी तक बनाया खास मुकाम
Assembly Elections 2026: केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल तो तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना
Petrol Price Today, March 15, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य बड़े शहरों में आज क्या है पेट्रोल का रेट? जानें ताजा कीमतें
Gold Rate Today, March 15, 2026: सोने की कीमतों में स्थिरता, दिल्ली से मुंबई तक आज क्या हैं भाव? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
\