देश

मुंबई: कुर्ला के कुरैशी नगर में मकान का हिस्सा गिरा, एक की मौत

मुंबई के भीड़-भाड़ वाले इलाके कुर्ला ईस्ट (Kurla East) के पठान चॉल में मकान का एक हिस्सा गिर गया है. इस घटना में एक की मौत हुई है.

मुंबई: कुर्ला के कुरैशी नगर में मकान का हिस्सा गिरा, एक की मौत
कुर्ला में चाल का हिस्सा गिरा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कुर्ला ईस्ट (Kurla East) के कुरैशी नगर के पठान चॉल (Pathan Chawl) इलाके में मकान का एक हिस्सा गिर गया है. इस घटना में एक की मौत हुई है. वहीं एक लोग के घायल होने की खबर है. घटना के बाद घायल को मुंबई के सायन अस्पताल ( Sion Hospital) में भर्ती करवाया गया है. जहां पर घायल का इलाज चल रहा है. जिसे फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. वहीं इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह घटना कुर्ला के कुरैशी नगर इलाके में स्थित पठान चॉल की बताई जा रही है. वहीं, इस घटना में जिस शख्स की मौत हुई है. उसका नाम रशीद कुरैशी बताया जा रहा है.

फिलहाल मकान का हिस्सा कैसे गिरा है. इसके बारे में कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है. वहीं इस घटना के बाद वहां आस-पास कुछ समय के लिए अफरा- तफरी का माहौल पैदा हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).