मुलायम सिंह यादव की अचानक बिगड़ी तबीयत, लखनऊ के अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद अहम मानें जाने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की रविवार को अचानक तबियत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बेहद अहम मानें जाने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की रविवार को अचानक तबियत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी जांच रिपोर्ट नार्मल होने की सूचना मिल रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह को सूबे की राजधानी लखनऊ स्थित लोहिया इंस्टिट्यूट (Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) में एडमिट करवाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी (एसपी) संरक्षक सिंह को हाई शुगर संबधित समस्या हुई है. वह ब्लड प्रेशर (हाईपर टेंशन) और डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं. इसके चलते वे कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती हुए थे. तब उनके हालचाल पूछने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे थे.
Lucknow: SP leader Mulayam Singh Yadav was admitted to Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences due to high levels of blood sugar, today. All his reports are normal. (File pic) pic.twitter.com/z0Hg2lpbTO
— ANI UP (@ANINewsUP) June 9, 2019
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में एसपी के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने पुत्र अखिलेश और अपने भाई शिवपाल के बीच सुलह कराने की एक बार फिर कोशिश की. पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मतभेद दूर करने के लिए पिछले कुछ दिन में मुलायम ने अखिलेश से, शिवपाल से और पूरे कुनबे से मुलाकात की. ये मुलाकातें यहां और उत्तर प्रदेश के सैफई में हुईं.
बताया जा रहा है कि मुलायम ने अखिलेश और शिवपाल दोनों को समझाया है कि अगर परिवार में एका नहीं हुआ तो इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते है. मुलायम की कोशिशें फिलहाल कामयाब होती नहीं दिखाई दे रही हैं क्योंकि शिवपाल ने अपनी ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी’ का एसपी में विलय से इनकार कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2019 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

