MP: पिता ने नाग को मारा तो 24 घंटे के भीतर नागिन ने 12 वर्षीय बेटे को डसा; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, घर में पसरा मातम
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के जोशीपुर गांव से एक दुख भरी खबर सामने आई है. एक मजदूर के बेटे को सांप ने काट लिया. बेटे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बीते 24 घंटे पहले मृतक के पिता ने एक सांप को मारा था
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले के बुदनी क्षेत्र के जोशीपुर गांव (Joshipur Village) से एक दुख भरी खबर सामने आई है. एक मजदूर के बेटे को सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद बच्चे को की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बीते 24 घंटे पहले मृतक के पिता ने एक सांप (Snake) को मारा था. ऐसे में यह माना जा रहा है कि सांप के जोड़े ने दूसरे सांप की मौत का बदला लिया है. मामला बुदनी के जोशीपुर गांव का है. जिस गांव में यह घटना घटित हुई हैं.
जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के जोशीपुर में रहने वाले किशोरी लाल (Kishori Lal) का बेटा है. जो मजदूरी का काम करते हैं. उनके घर पर गुरुवार सुबह करीब 8-9 बजे के पास एक सांप निकल आया. सांप निकलने के बाद उनके घर में डर की वजह से हड़कंप मच गया. किसी तरह से किशोरीलाल ने उस सांप को मारा. यह भी पढ़े: Shocking!! सैकड़ों सांप पकड़ने वाले 19 वर्षीय सर्प विशेषज्ञ की दर्दनाक मौत, किंग कोबरा के काटने से गई जान
सांप को मारे करीब 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि रात करीब 2 बजे एक दूसरे सांप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 वर्षीय रोहित को डस लिया. जिसके बाद बेटा चिल्लाने लगा. लोगों की आंख खुली तो देखा कि पास से सांप गुजर रहा है. लोगों ने उस सांप को मारने के बाद बच्चे को इलाज के लिए होशंगाबाद के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया. लेकिन होशंगाबाद से भोपास लाते समय किशोरी के बेटे ने दम तोड़ दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

