MP: युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल होने के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के भारौली खुर्द में 18 वर्षीय एक युवक को अर्धनग्न करके पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
भिंड (मप्र), 17 अक्टूबर: मध्यप्रदेश के भिंड जिले के भारौली खुर्द में 18 वर्षीय एक युवक को अर्धनग्न करके पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इस घटना का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो गया है. MP: मां की शिकायत लेकर 3 साल का बच्चा पहुंचा थाने, कहा- मम्मी को जेल में डाल दो, मेरा चॉकलेट चुरा लेती हैं- Video
भरौली पुलिस थाना प्रभारी अनीता गुर्जर ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों भूरे राजावत और शिवम राजावत को भिंडाड़ा रोड पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना गांव के दो युवकों के बीच आपसी विवाद के चलते 13 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन वीडियो दो दिन बाद वायरल हुआ.’’
उन्होंने बताया कि पीड़ित शिवा राजावत की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया है. गुर्जर ने बताया कि तलाशी लेने पर पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर के दो कट्टे एवं चार कारतूस भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है.
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो युवकों द्वारा एक युवक को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधकर डंडों से पीटा जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

