एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: देवास में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर टोस्ट विक्रता की पिटाई

देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि वह अपनी पहचान साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड नहीं दिखा सका। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Madhya Pradesh: देवास में आधार कार्ड नहीं दिखाने पर टोस्ट विक्रता की पिटाई
आधार कार्ड (Photo Credits: PTI)

देवास, 26 अगस्त: देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि वह अपनी पहचान साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड नहीं दिखा सका.  यह भी पढे: Bihar: तेज बुखार के कारण मुजफ्फरपुर में 2 बच्चों की मौत, कई और की हालत गंभीर

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।महज चार दिन पहले इंदौर में भी मुस्लिम चूड़ी विक्रेता के साथ मारपीट की घटना हुई थी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को अमलताज गांव के रहने वाले जहीर खान से दो अज्ञात लोगों ने आधार कार्ड दिखाने को कहा.

जहीर ने कहा कि उसके पास कार्ड नहीं है तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौच की और उसे कथित तौर पर लाठी, बेल्ट से पीटा.  शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.  उन्होंने बताया कि खान ने बुधवार शाम को हाटपिपलिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2021 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).