एजेंसी न्यूज

MP Shocker: मध्यप्रदेश के खंडवा में 3 बहनों ने एक साथ लगाई फांसी, पेड़ से लटके मिले शव

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है.

MP Shocker: मध्यप्रदेश के खंडवा में 3 बहनों ने एक साथ लगाई फांसी, पेड़ से लटके मिले शव
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

खंडवा (मप्र), 27 जुलाई: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandwa) जिले में आदिवासी समुदाय की तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर (Three Sisters Commit Suicide) ली. यह घटना जावर थानांर्तगत ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में मंगलवार देर रात 11 बजे के आसपास हुई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. Noida: में 13 वर्ष की छात्रा को अगवा कर उसके साथ रेप करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार

खंडवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि सोनू (23), उसकी छोटी बहनें सावित्री (21) और ललिता (19) के शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले. सिंह ने बताया कि उनके पिता का देहांत करीब चार साल पहले हो चुका था और वे ग्राम भामगढ़ के कोटा फाल्या में अपनी मां के साथ ही रहती थी. उन्होंने कहा कि इस परिवार में पांच बहनें और तीन भाई थे.

सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम का मानना है कि तीनों ने आत्महत्या की है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और उनकी मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर जावर पुलिस रात करीब दो बजे घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शवों को पेड़ से उतारा. सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).