देश

MP Shocker: भोपाल में मां ही निकली जुड़वा बच्‍चों की हत्यारिन, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या कहा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते सप्ताह जुड़वा नवजात शिशु के लापता होने का राज आखिरकार खुल ही गया. इन दोनों नवजात शिशु की हत्या कर मां ने ही फेंक दिया था. मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र का है जहां से जुड़वा नवजात शिशु गायब हो गए थे

MP Shocker: भोपाल में मां ही निकली जुड़वा बच्‍चों की हत्यारिन, जानें गिरफ्तारी के बाद क्या कहा
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

MP Shocker: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते सप्ताह जुड़वा नवजात शिशु के लापता होने का राज आखिरकार खुल ही गया. इन दोनों नवजात शिशु की हत्या कर मां ने ही फेंक दिया था. मामला टीटी नगर थाना क्षेत्र का है जहां से जुड़वा नवजात शिशु गायब हो गए थे. सपना धाकड़ नाम की महिला कोलार गेस्ट हाउस के पास रहती है और उसने थाने में अपने 16 दिनों के जुड़वा बच्चों के गायब होने की सूचना थाने में दी थी. साथ ही बताया था कि वह बच्चों को फुटपाथ पर लिटा कर शौचालय गई और जब लौट कर आई तो बच्चे गायब थे. उसने पति को भी इस बात की सूचना फोन पर थी और पुलिस ने मामला दर्ज कराया.

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस हरकत में आई और उसने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। वह कोलार तिराहे पर एक जगह बच्चों को लिए दिखी उसके बाद वह नजर नहीं आई. यह महिला हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिखी लेकिन उसके हाथ में बच्चे नहीं थे। उसके बाद महिला ने सिटी बस में सफर किया तब भी उसके हाथ में बच्चे नहीं थे.

टीटी नगर थाने के प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी ने जब महिला को पूरी तरह भरोसे में लिया और उसे आश्वासन भी दिया तो उसने राज खोल दिया. उसने बच्चों का गला घोट कर हत्या करने की बात स्वीकारी और दोनों बच्चों के शव हबीबगंज थाना क्षेत्र के रवि शंकर नगर कॉलोनी के मंदिर के करीब खाली प्लाट में सीखने की बात स्वीकारी.पुलिस ने इस आधार पर दोनों नवजात शिशुओं के शव बरामद किए.

सपना ने बताया है कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है बड़ी बेटी है जिसका एक रिश्तेदार पालन करते हैं। वहीं इन जुड़वा बच्चों को वह कैसे पा लेगी यह उसके दिमाग में सवाल था और उसी के चलते उसने दोनों बच्चों की हत्या की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2022 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).