देश

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; पांच की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार की सुबह रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये. गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी; पांच की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Road Accident (img: File photo)

दतिया (मध्य प्रदेश), 14 जून : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार की सुबह रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये. गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, दीसवार गांव के श्रद्धालु कई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जवारे चढ़ाने के लिए रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे. इनमें से एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे जा गिरी. उसमें लगभग 30 लोग सवार थे. यह भी पढ़ें :Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 6 लोगों की मौत- VIDEO

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं. इनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं. इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के लगभग दो सौ श्रद्धालु अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता के मंदिर जा रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).