देश

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के बड़वानी में बस पलटने से एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल, सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के बड़वानी में बस पलटने से एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा यात्री घायल
Representational Image | ANI

बड़वानी, 31 अक्टूबर : मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक बस हादसा (Bus Accident) हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल, सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले के घाट क्षेत्र में खेतिया-पाटी रोड पर यह हादसा हुआ. बस इंदौर से ओंकारेश्वर होते हुए बड़वानी के रास्ते महाराष्ट्र के प्रकाशा की ओर जा रही थी. बस में लगभग 45 यात्री सवार थे, जो नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले थे. बताया जा रहा है कि घाट क्षेत्र में अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई. यह भी पढ़ें : Indira Gandhi Death Anniversary 2025: मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंदिरा गांधी को किया याद, बताया प्रेरणा का स्रोत

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई, जिन्होंने बस सवार यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. दो यात्री बस में दब गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया. बस हादसे की सूचना मिलने के बाद खेतिया, पानसेमल और पाटी थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं. उन्होंने बचाव अभियान चलाया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में बैठाया और अस्पताल के लिए भेजा.

30 से अधिक लोगों के घायल होने की स्थिति में प्रशासन ने आसपास के अस्पताल में इमरजेंसी अलर्ट भेजा. घायलों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं. अभी मृतक और घायलों की पहचान सामने नहीं आई है. हादसे के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल, पुलिस प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2025 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).