देश

MP: एनआईए ने सिवनी से दो को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मध्य प्रदेश से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर लोगों को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे.

MP: एनआईए ने सिवनी से दो को हिरासत में लिया
NIA (photo: Wikipedia common)

लखनऊ, 12 मार्च : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मध्य प्रदेश से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर लोगों को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसा रहे थे. एक सूत्र ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर अब्दुल अजीज और शोएब खान को हिरासत में लिया गया. सूत्र ने बताया कि मध्य प्रदेश के सिवनी में एक घर पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान, हार्ड डिस्क और आपत्तिजनक लिटरेचर बरामद किया गया है. कर्नाटक की घटना के संबंध में भी उनकी भूमिका की जांच की जा रही है, जहां आईएस के तीन गुर्गों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज जलाया गया था, जो शिवमोगा में एक बम विस्फोट के घटना में शामिल भी थे. यह भी पढ़ें : UP: मुस्लिम वोट के खातिर अतीक पर सपा बसपा का रुख नरम

सूत्र ने कहा, उनके कब्जे से बरामद लिटरेचर ने लोगों को लोकतंत्र के खिलाफ भड़काया. स्थानीय पुलिस ने छापेमारी में मदद की. मामले में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).