बीजेपी का मेनिफेस्टो काफी अच्छा है, आवास योजना का लाभ महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों को भी मिलना चाहिए - सांसद मिलिंद देवरा -Video
Credit -ANI

बीजेपी ने पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया है. बीजेपी के नेता जहां इस मेनिफेस्टो की तारीफ़ करते हुए नहीं थक रहें है तो वही विपक्ष के नेता इस मेनिफेस्टो को जुमला बता रहें है. शिंदे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने इस मेनिफेस्टो की जमकर तारीफ़ की.उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है, वह करती है, मेनिफेस्टो काफी अच्छा है. उन्होंने कहा की मेनिफेस्टो में आवास योजना बहुत ही अच्छा प्लान है. पीएम ने अब तक देश में 4 करोड़ लोगों को घर दिया है और आनेवाले 5 सालों में वे 3 करोड़ लोगों को घर देनेवाले है. उन्होंने कहा इसका लाभ महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों को भी मिलना चाहिए. यह भी पढ़े :BJP Star Campaigners List: बीजेपी ने लोकसभा-गुजरात विधानसभा उपचुनाव के जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी, नड्डा, शाह का नाम शामिल

देखें वीडियो :