देश

मध्यप्रदेश: लहसुन चोरी करने के शक में शख्स को नंगा कर पीटा, पुलिस में मामला दर्ज

मंदसौर की एक थोक सब्जी मंडी से लहसुन चोरी करने के संदेह में एक आदमी को नंगा कर उसकी दो लोगो ने पिटाई की. इस मामले में पुलिस ने बताया कि,'दो लोगों ने आदमी को नग्न कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की. यह पूरा मामला मंडी में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. एसएल बौरासी, पुलिस स्टेशन प्रभारी, का कहना है कि 'यह बहुत गंभीर मामला है, हमने जांच शुरू कर दी है.

मध्यप्रदेश: लहसुन चोरी करने के शक में शख्स को नंगा कर पीटा, पुलिस में मामला दर्ज
मध्यप्रदेश, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

मध्यप्रदेश: मंदसौर (Mandsaur) की एक थोक सब्जी मंडी से लहसुन चोरी करने के संदेह में एक आदमी को नंगा कर उसकी दो लोगों ने पिटाई की. इस मामले में पुलिस ने बताया कि,'दो लोगों ने आदमी को नग्न कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की. यह पूरा मामला मंडी में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. एसएल बौरासी (SL Baurasi), पुलिस स्टेशन प्रभारी (Station Incharge) का कहना है कि 'यह बहुत गंभीर मामला है, हमने जांच शुरू कर दी है और जो अपराधी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी'

बता दें कि देश में लहसुन और प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं, आम जनता के लिए लहसुन और प्याज खाना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है. कुछ दिनों पहले ऐसा ही के एक मामला मुंबई में सामने आया था, जहां मुंबई के डोंगरी इलाके में दो लोगों को रात के अंधेरे में प्याज चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था. इस घटना में चोरों ने करीब 21 हजार का प्याज चोरी किया था. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें ट्वीट:

 यह भी पढ़ें: बिहार: ट्रक चालक को बंधक बनाकर 51 कुंटल प्याज की हुई लूट, मामला दर्ज

अब बाजारों में सोने की तरह लहसुन प्याज को ताले में बंद कर रखा रहा है, क्योंकि सोना चांदी और कैश चोरी करने वाले चोरों की नजर अब प्याज और लहसुन पर है. बता दें कि 28 दिसंबर को सोना चांदी चुराने वाले चोरों ने 20 लाख रुपये के प्याज से भरे ट्रक पर डांका डाला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2020 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).