MP: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे खेतों में, किसानों के नुकसान की भरपाई का किया वादा
मुख्यमंत्री चौहान ने खेतों में फसल का जायजा लेने के बाद किसानों से चर्चा भी की. उन्होंने कहा कि, घबराना मत, मुसीबत का मिलकर मुकाबला करेंगे. आँख में आंसू मत लाना. सभी संकट से बाहर निकाल लूंगा. जहां-जहां भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) शुक्रवार को निवाड़ी जिले के खेतों में पहुंचे और किसानों (Farmer) को भरोसा दिलाया कि उनके नुकसान की सरकार (Government) भरपाई करेगी. मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम खिस्टोन में असमय वर्षा और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को देखने खेतों में पहुंचे. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाहर से फसलें हरी दिखती हैं पर खेत में अंदर जाकर देखो तो कुछ नहीं बचा है. प्रदेश में पृथ्वीपुर सहित जहां-जहां भी फसलों को नुकसान पहुँचा है, उसकी भरपाई की जायेगी. MP: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- हिंदुत्व की अवधारणा का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है
मुख्यमंत्री चौहान ने खेतों में फसल का जायजा लेने के बाद किसानों से चर्चा भी की. उन्होंने कहा कि, घबराना मत, मुसीबत का मिलकर मुकाबला करेंगे. आँख में आंसू मत लाना. सभी संकट से बाहर निकाल लूंगा. जहां-जहां भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी. यदि फसल का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, तो 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जायेगी. फसल बीमा का लाभ अलग से मिलेगा. साथ ही अल्पकालीन ऋण की वसूली स्थगित की जायेगी और अल्पकालीन फसल ऋण को मध्यकालीन ऋण में बदला जायेगा.
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जनहानि के लिये चार लाख, गाय-भैंस की मृत्यु पर 30 हजार रुपए और छोटे पशुओं बछड़ा-बछड़ी, बकरा-बकरी तथा मुर्गा-मुर्गी के लिये भी राहत राशि दी जायेगी. यदि मकानों को क्षति हुई है, खपरेल को नुकसान पहुंचा है, तो इसके लिये भी मुआवजा राशि दी जायेगी.
मुख्यमंत्री चौहान ग्राम खिस्टोन में ओलावृष्टि से प्रभावित खेत के भ्रमण के दौरान पीड़ित महिला किसान को 50 हजार रुपए की राशि शीघ्रता से भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिये. मुख्यमंत्री चौहान ने मड़िया हल्का के मबई ग्राम की महिला किसान मक्खन बाई रजक से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आपका भाई मुख्यमंत्री है. उन्होंने मक्खन बाई को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने के निर्देश दिये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

