Heat Wave: मध्य प्रदेश में तापमान के साथ गर्मी और लू बढ़ी, भोपाल में स्कूल का समय बदला

मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से उछाल मार रहा है। गर्मी और लू का असर भी बढ़ रहा है, इन स्थितियों से बच्चों को बचाने के लिए राजधानी के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है. अब स्कूल आज बुधवार से सुबह सात बजे से 12 बजे तक चलने लगे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर| Photo Credits Pixabay)

Heat Wave: मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से उछाल मार रहा है. गर्मी और लू का असर भी बढ़ रहा है, इन स्थितियों से बच्चों को बचाने के लिए राजधानी के स्कूलों (Schools) के समय में बदलाव कर दिया गया है. अब स्कूल आज बुधवार से सुबह सात बजे से 12 बजे तक चलने लगे हैं.राज्य के कई हिस्सों का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, इसके अलावा दिन की धूप चुभन पैदा कर रही है. वहीं लू भी अपना असर दिखा रही है. इसी को ध्यान में रखकर भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश मंगलवार की रात को जारी किया.

जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है. इसके चलते राजधानी के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के अध्यापन का समय सुबह सात बजे से 12 बजे तक किया गया है, वहीं परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होंगी. यह भी पढ़े: Heat Wave Alert: दिल्‍ली-यूपी समेत उत्‍तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी, लू से होगा हाल बेहाल

जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुधवार से विद्यालयों में अध्यापन का काम सुबह सात बजे से शुरू हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\