MP: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, लड़की प्रेमी के साथ हुई फरार, लोग इंतेजार ही करते रह गए
इंदौर से अजीब वाकया सामने आया है. यहां एक बुधवार को एक बरात आई थी. लड़का शादी के मंडप म पहुंचा. इसके ठीक बाद दुल्हन को मंडप में लाने को कहा गया. लेकिन खबर मिली कि लड़की किसी के साथ भाग गई है.
भोपाल: इंदौर से अजीब वाकया सामने आया है. यहां बुधवार को एक बरात आई थी. लड़का शादी के मंडप पहुंचा. इसके ठीक बाद दुल्हन को मंडप में लाने को कहा गया. लेकिन खबर मिली कि लड़की किसी के साथ भाग गई है. लड़की को कुछ समय तक आस-पड़ोस के यहां देखा गया. लेकिन जब लड़की नहीं मिली तो लड़के वालों को लड़की किसी के साथ भाग गई.इसकी सूचना दी गई. इस खबर को सूचने के बाद बाद दूल्हा भी कुछ समय के लिए परेशान हो गया और कहने लगा कि बिना दुल्हन के घर मै कैसे जाउंगा. सबको क्या कहुंगा. उसकी बदनामी ना हो लड़के ने दूसरी लड़की से शादी करवाने की बात भी उसने कही लेकिन कोई राजी नहीं हुआ.
मामला चिमनबाग क्षेत्र का है. यहां एक परिवार में बेटी की शादी थी. उज्जैन से बुधवार को लड़की के घर बरात आई थी. बारात दुल्हन के आंगन पहुंची. तभी खबर आई कि पार्लर से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. उसकी तलाश की गई. नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार दुल्हा टेबल टेनिस का कोच है. दोपहर को सगाई की रस्में हुई और समधी-समधन का मेल-मिलाप चल रहा था. एक दूसरे के साथ बैठकर खाना खा रहे थे. दोनों वर और वधु पक्ष ने तय किया की सगाई के बाद बरात आएगी और वरमाला की रस्में पूरी कर ली जाएगी. यह भी पढ़े: झारखंड: शादी के बाद ससुराल जाते वक्त दुल्हन बाइक पर प्रेमी के साथ हुई फरार
इस बीच मेकअप का बहाना बनाकर दुल्हन सहेलियों के साथ अन्नपूर्णा क्षेत्र स्थित ब्यूटी पार्लर चली गई. दूल्हा भी दोस्तों के साथ सजधज कर घोड़ी चढ़ने को तैयार हो गया. काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो सरगर्मी तेज हुई. दो घंटे बाद भी दुल्हन नहीं लौटी तो शक गहराने लगा. उन लोगों से पूछा जो मेकअप के लिए दुल्हन को लेकर गए थे. इसके बाद पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई है.
दुल्हन के भागने की खबर सुन दूल्हे की पैरों तले से जमीन खिसक गई. कुछ देर सोचने के बाद दूल्हे ने कहा कि मैं किस मुंह से घर जाउंगा. वो नहीं तो किसी और से ही शादी करवा दो. बात नहीं बनी तो वह रात 11.30 बजे एमजी रोड थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई. लेकिन उसने लिखित में शिकायत नहीं दी.
वहीं लड़की की मां ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट जरूर लिखवाई. रिपोर्ट में मां ने बताया जिस लड़के के साथ उनकी बेटी भागी है. वह उसके घर आता जाता था. दोनों के बीच देखने में भाई और बहन जैसा व्यवहार था. वह लड़का उसे इतना बड़ा धोखा देगा उसने सपने भी नहीं सोचा था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2022 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

