झारखंड: शादी के बाद ससुराल जाते वक्त दुल्हन बाइक पर प्रेमी के साथ हुई फरार
शादी के बाद किसी दुल्हन के भागने की खबरें अक्सर आपने फिल्मों में देखी या सुनी होगी. झारखंड के रांची में शादी के बाद दुल्हन के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. विदाई के दौरान दुल्हन को बीच रास्ते से दो बाइक सवार लेकर भाग गए...
शादी के बाद किसी दुल्हन के भागने की खबरें अक्सर आपने फिल्मों में देखी या सुनी होगी. झारखंड के रांची में शादी के बाद दुल्हन के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है. विदाई के दौरान दुल्हन को बीच रास्ते से दो बाइक सवार लेकर भाग गए. दुल्हन के इस कदम के बाद उसके परिवार और ससुराल वाले बहुत परेशान हुए और पुलिस स्टेशन पहुंचे और इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई. कुछ घंटों बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंची और सफाई दी कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है. वो अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी है.
दुल्हन ने बताया कि उसने अपने परिवार वालों को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया था. लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनी और उसकी शादी जबरदस्ती बंधना उरांव के साथ रचा दी. परेशान होकर दुल्हन ने प्रेमी के साथ भागने की साजिश रची. लड़की के परिवार वालों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की. लेकिन लड़की अब भी प्रेमी के साथ रहने के फैसले पर अड़ी है.
यह भी पढ़ें: 4 फेरों के बाद टॉयलेट का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ भागी दुल्हन
ये मामला रविवार रात 12 मई का है. खूंटी जिला के खुदी गांव का निवासी बंधना उरांव शादी के बाद अपनी दुल्हन की विदाई कराकर अपने घर ले जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना घटी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

