देश

MP की मोहन यादव सरकार ने पेश की मिसाल, बाघिन के घायल शावकों के लिए चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार ने संवेदनशीलता की अद्भूत मिसाल पेश की है. सीहोर जिले में बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिये एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया.

MP की मोहन यादव सरकार ने पेश की मिसाल, बाघिन के घायल शावकों के लिए चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन
बाघिन के शावकों के लिए चली विशेष ट्रेन

भोपाल: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार ने संवेदनशीलता की अद्भूत मिसाल पेश की है. सीहोर जिले में बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिये एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. उल्लेखनीय है कि गत सोमवार 15 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे. इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई. दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. Medical Device Park: उज्जैन में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क- सीएम मोहन यादव.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्दश पर घटना की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची. दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था. दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था.

मुख्ममंत्री डॉ.यादव ने घायल बाघिन के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए एवं स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विशेष निर्देश दिए एवं भोपाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क स्थापित किया गया. तत्पश्चात रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह बुधनी के घटना स्थल मिडघाट तक भेजने का निर्णय लिया.

घायल शावकों को भोपाल लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन भेजी गई जिसमें सीहोर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह भी भोपाल से ट्रेन में रवाना हुए. दोनों घायल शावकों को ट्रेन से भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया. दोनों घायल शावाकों का इलाज अभी चल रहा है. इस पूरी कार्रवाई में सीनियर डीओएम निरीश कुमार राजपूत, वन मंडल अधिकारी श्री मगन सिंह डाबर, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम उपस्थित रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).