MP Shocker: दोस्तों ने ही लूटी पत्नी की इज्जत, घर में घुसकर किया गैंगरेप- केस दर्ज
तीन जून शुक्रवार को जब उसके पति और सास कुछ काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इस बीच उसके घर में आने जाने वाले उसके पति के दो दोस्त घर में घुस आये. महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गए.
- Read in
- English
Madhya Pradesh Shocker: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की महिला (Woman) के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है.पीड़िता अपने अपने पति और सास के साथ लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव रहती है. तीन जून शुक्रवार को जब उसके पति और सास कुछ काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इस बीच उसके घर में आने जाने वाले उसके पति के दो दोस्त घर में घुस आये. महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गए. दोनों आरोपियों में एक की पहचान लखन और दूसरे की सोहन के रूप में हुई हैं.
वारदात के कुछ समय बाद जब पति और उसकी सास घर पर लौटकर आये तो पीड़िता ने सारी बाते उन्हें बताई. जिसके सुनकर वे हैरान रहे गए. गुस्से में आग बबुला महिला का पति पुलिस स्टेशन दोस्तों के खिलाफ रेप की शिकायत करने जाता कि दोनों आरोपियों में सोहन अपने दूसरे दो दोस्तों के साथ उसके घर आ पहुंचे और महिला के पति और उसकी सास के साथ मारपीट करने लगे. वे धमकी देने लगे कि कि पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज ना करवाएं. लेकिन महिला का पति उनकी धमकी से ना डरते हुए आरोपियों के खिलाफ लसूड़िया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. यह भी पढ़े: MP Shocker: जबलपुर में 62 वर्षीय महिला के साथ 75 वर्षीय व्यक्ति ने किया रेप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
महिला के पति के शिकायत के बाद लसूड़िया पुलिस ने आरोपी लखन और सोहन के खिलाफ रेप तो वहीं तीन अन्य उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. वहीं वारदात को लेकर लसूदिया थाना प्रभारी संतोष दुधी के अनुसार मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. वहीं रेप आरोपी लखन और सोहन फरार चल रहे हैं. जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की तलाश जारी है. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

