देश

Motion of Thanks: राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर संसद में बरसे पीएम मोदी, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, यहां देखें प्रधानमंत्री का संबोधन Live

संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का पीएम मोदी जवाब दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने एक साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इसका साथ ही परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

Motion of Thanks: राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर संसद में बरसे पीएम मोदी, गिनाई सरकार की उपलब्धियां, यहां देखें प्रधानमंत्री का संबोधन Live
PM Modi (Photo Credits ANI)

Motion of Thanks: संसद भवन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का पीएम मोदी जवाब दे रहे हैं.  प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने एक साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया कि किस तरह से उनके कार्यकाल में भारत विकास कर रहा है. वहीं अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम किस परिवारवाद की चर्चा करते हैं. अगर किसी परिवार में अपने बलबूते पर जनसमर्थन से एक से अधिक लोग अगर राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति करते हैं तो उसको हमने कभी परिवारवाद नहीं कहा। हम उस परिवारवाद की चर्चा करते जो पार्टी परिवार चलाती है. जो पार्टी परिवार के लोगों को प्राथमिकता देती है. जिस पार्टी के सारे निर्णय परिवार के लोग की करते हैं. वे परिवारवाद है. यह भी पढ़े: PM Modi Replies to Motion of Thanks: पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का दिया जवाब (Watch Video)

वहीं अपने संबोधन में आगे कहा कि राजनाथ सिंह और अमित शाह की कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। इसलिए जहां एक परिवार को पार्टियां लिखी जाती है वे लोकतंत्र में उचित नहीं है। एक परिवार के 10 लोग राजनीति में आए कुछ बुरा नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).