Mother Teresa Birth Annievrsary 2020: मदर टेरेसा की 110वीं जयंती, कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में लोगों ने उनकी समाधि पर दी श्रद्धांजलि

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा की 110वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया. इसके साथ ही उनकी समाधि पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर विशेष प्रार्थना की. वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के प्रधान नगर में भी मदर टेरेसा की जयंती पर विशेष प्रार्थना की गई. इस अवसर पर सिस्टर्स द्वारा कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

मदर टेरेसा जयंती 2020 (Photo Credits: ANI)

Mother Teresa Birth Annievrsary 2020: आज मदर टेरेसा की 110वीं जयंती (Mother Teresa 110th Birth Anniversary) पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली मदर टेरेसा (Mother Teresa) का जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया (Macedonia) के स्कोप्जे (Skopje) शहर में हुआ था. साल 1929 में भारत आने के बाद उन्होंने कुछ समय तक सेंट टेरेसा स्कूल में टीचिंग की, फिर उन्होंने कोलकाता के स्कूल में पढ़ाना शुरू किया. उन्होंने 7 अक्टूबर 1950 को कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी (Missionaries of Charity) की स्थापना की, जिसमें आज भी अनाथ व असहाय लोगों को सहारा दिया जाता है. मदर टेरेसा की 110वीं जयंती पर उनके लिए विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता (Kolkata) स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा की 110वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया. इसके साथ ही उनकी समाधि पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर विशेष प्रार्थना की.

देखें तस्वीरें-

वहीं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के प्रधान नगर में भी मदर टेरेसा की जयंती पर विशेष प्रार्थना की गई. इस अवसर पर सिस्टर्स द्वारा कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यह भी पढ़ें: Mother Teresa Birth Annievrsary 2020 Wishes: इन प्यारे HD Wallpapers, Images, WhatsApp Stickers, Quotes, GIF Greetings के साथ मनाएं मदर टेरेसा की 110वीं जयंती

देखें ट्वीट-

गौरतलब है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी की शाखाएं दुनिया के तकरीबन 130 देशों में खुल चुकी हैं, जिनके द्वारा लगातार असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है. मदर टेरेसा को उनके योगदान के लिए साल 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. कहा जाता है कि उन्होंने प्राइज मनी लेने से इनकार कर दिया था और कहा था कि इसे भारत के गरीब लोगों में दान कर दिया जाए. उनका निधन 5 सितंबर 1997 को हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू