देश

पणजी: गुस्से में आकर मां ने की अपनी ही 2 साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार

पणजी से एक मां द्वारा अपनी ही बच्ची को मार डालने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ उम्र की महिला को कथित तौर पर उसकी दो साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. आरोपी आजिया रोड्रिग्स को दक्षिणी गोवा के समुद्र तटीय गांव बेताल्बतिम से उसके घर से आधी रात को गिरफ्तार किया गया.

पणजी: गुस्से में आकर मां ने की अपनी ही 2 साल की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

पणजी : पणजी (Panaji) से एक मां द्वारा अपनी ही बच्ची को मार डालने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ उम्र की महिला को कथित तौर पर उसकी दो साल की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी.

आरोपी आजिया रोड्रिग्स को दक्षिणी गोवा के समुद्र तटीय गांव बेताल्बतिम से उसके घर से आधी रात को गिरफ्तार किया गया. शुरुआत में आजिया ने अपनी सास पर दो साल की बच्ची की हत्या का आरोप लगाया. प्रवक्ता ने कहा, "हमने आजिया और उसकी सास सेबेस्टिना को आमने-सामने बिठाया. कुछ समय बाद आजिया टूट गई और उसने अपनी बेटी की हत्या करने की बात मान ली."

यह भी पढ़ें : दिल्ली: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे विदेशी युवक की हत्या में प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि आजिया और उसकी सास आए दिन घरेलू मुद्दों पर आपस में लड़ती थीं, जबकि आजिया के पति एक क्रूज जहाज पर काम करने की वजह से लंबे समय से घर से दूर थे. पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टेम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).