देश

State Suffering From Heat Stroke: राज्य में पिछले डेढ़ महीने में हीटस्ट्रोक के 251 से ज्यादा मरीज, जालना और नाशिक में सबसे ज्यादा मरीज हुए गर्मी के शिकार

बीतें कुछ महीनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसके चलते राज्य के अलग -अलग जिलों में 250 से ज्यादा हीटस्ट्रोक के मरीज सामने आएं है.

State Suffering From Heat Stroke: राज्य में पिछले डेढ़ महीने में हीटस्ट्रोक के 251 से ज्यादा मरीज, जालना और नाशिक में सबसे ज्यादा मरीज हुए गर्मी के शिकार
(Photo : X)

बीतें कुछ महीनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसके चलते राज्य के अलग -अलग जिलों में 251 से ज्यादा हीटस्ट्रोक के मरीज सामने आएं है. पिछले दो महीनों में महाराष्ट्र में तापमान 40 डिग्री के पार रहा है. सबसे ज्यादा हीटस्ट्रोक के मरीज जालना , नाशिक , बुलढाना और धुले जिले में पाएं गए है. अप्रैल महीनें के आखिर तक नाशिक और बुलढाना में हीटस्ट्रोक के मरीज ज्यादा थे. लेकिन मई महीनें में जालना जिले में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है. जालना और नाशिक में सबसे ज्यादा 28 मरीज मिलने की जानकारी सामने आई है. यह भी पढ़े :Rajasthan Heatwave: राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री तक पहुंचा पारा, 8 साल बाद सबसे गर्म दिन आज

इसके साथ -साथ बुलढाना में 22, धुले में 20, सोलापुर में 18 , परभणी में 12 मरीज मिले है. लातूर , मुंबई और नंदुरबार में एक भी मरीज नहीं है.सरकारी आकड़ो के अनुसार मार्च में 40, अप्रैल में 160, 20 मई को 51 मरीज मिलने की जानकारी सामने है. अप्रैल के बाद हीटस्ट्रोक के मरीजों में बढ़ोत्तरी दिखाई दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).