हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर बारिश और हिमपात की संभावना- मौसम विभाग

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने के कारण पारे में मामूली वृद्धि देखी गई लेकिन राज्य के कई इलाकों में पारा अभी भी हिमांक बिंदु के नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अधिकारी ने अपने पूर्वानुमान में राज्यभर में और अधिक बारिश व बर्फबारी होने की बात कही है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया.

बर्फबारी (Photo Credits: PTI)

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को बादल छाए रहने के कारण पारे में मामूली वृद्धि देखी गई लेकिन राज्य के कई इलाकों में पारा अभी भी हिमांक बिंदु के नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के अधिकारी ने अपने पूर्वानुमान में राज्यभर में और अधिक बारिश व बर्फबारी होने की बात कही है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार तक राज्य में बड़े पैमाने पर बारिश और हिमपात की संभावना है."

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में किन्नौर जिले के कल्पा में हल्की बर्फबारी हुई है. यहां तापमान शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. खूबसूरत पर्यटन स्थल मनाली, जो अभी भी पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के कारण बर्फ की मोटी चादर में लिपटा हुआ है, का तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि डलहौजी में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री और धर्मशाला में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के जवानों ने बचाई 2500 पर्यटकों की जान, भारी बर्फबारी के बीच नाथुला के पास सिक्किम में फंसे से थे हजारों यात्री

राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. पिछले हफ्ते की बर्फबारी के बाद शिमला के कुछ इलाकों जैसे माल रोड, रिज, यूएस क्लब और जाखू हिल्स में अभी भी बर्फ देखी जा सकती है. शिमला के आसपास के इलाके जैसे कुफरी और नारकंडा भी बर्फ की मोटी चादर में लिपटे हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट