उत्तर प्रदेश: मानसून की रफ्तार में आई सुस्ती, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज
प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है. राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसूनी गतिविधियां धीमी होने के कारण दो-तीन दिनों तक बारिश का सुस्त दौर जारी रहेगा. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लखनऊ : प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है. हालांकि रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में कमी आई है. राजधानी में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. हालांकि मौसम विभाग ने अभी दो-तीन दिनों तक बारिश की चाल सुस्त रहने का अंदेशा जताया है. शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, अभी मानसूनी गतिविधियां धीमी होने के कारण दो-तीन दिनों तक बारिश का सुस्त दौर जारी रहेगा. हालांकि इस बीच बादलों की आवाजाही, हवा के झोंकों के बीच कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लखनऊ में तेज हवा चलने के साथ ही बादलों की आवाजाही का सिलसिला चलने की बात कही है.
यह भी पढ़ें : मानसून में फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ से बचने के लिए करें ये 5 उपाय
शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 26 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 27 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 25 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 26 डिग्री सेल्सियस और फैजाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस किया गया है. वहीं, गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

