देश

देश के 16 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र तट से दूर रहने की सलाह

देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रीय है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के 16 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अगले 48 घंटों के दौरान और अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है.

देश के 16 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, समुद्र तट से दूर रहने की सलाह
मानसून 2019 (Photo Credits: IANS)

Latest Weather Forecast: देशभर के अधिकतर राज्यों में मानसून (Monsoon 2019) पूरी तरह से सक्रीय है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के 16 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है. आईएमडी ने ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना में अगले 48 घंटों के दौरान और अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले समय में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र (विदर्भ सहित), गुजरात, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जबकि तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा रीजन, मराठावाड़ा, ओडिशा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है.

हिमाचल प्रदेश में अगले में गरज के साथ बारिश की संभावना-

मौसम विभाग ने मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में मुंबई और इससे सटे क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. जिसके बाद प्रशासन ने सभी जरुरी एहतियातन कदम उठाया है.

यह भी पढ़े- भारत के इन डेस्टिनेशन पर लें मानसून का मजा, बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

वहीं राजधानी दिल्ली में अगले तापमान एवं आर्द्रता का स्तर बढ़ने की संभावना है और शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान भी है. फिहाल मानसून राजस्थान की ओर चला गया है. यह एक बार फिर 31 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की ओर आएगा जिसके बाद यहां अच्छी बारिश की उम्मीद है. जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में बादलों की आवाजाही जारी है. इस बीच छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2019 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).