क्राइम

Video: उत्तरप्रदेश के देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी, साइकिल छोड़कर भागी लड़कियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो स्कूली छात्राएं जो परीक्षा देकर गांव लौट रही थी, इन लड़कियों से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की और बदसलूकी की.

Video: उत्तरप्रदेश के देवरिया में छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी, साइकिल छोड़कर भागी लड़कियां, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Credit-(Twitter -X )

Video: उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो स्कूली छात्राएं जो परीक्षा देकर गांव लौट रही थी, इन लड़कियों से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की और बदसलूकी की. घटना तरकुलवा क्षेत्र की है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जो काफी भयावह है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक़ 8वीं क्लास की दो छात्राएं स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की और उनके साथ बदसलूकी की. इस समय दोनों लड़कियां वहां से भागने लगी, भागने के दौरान एक लड़की साइकिल लेकर खेत में गिर गई तो वही दूसरी लड़की भागकर दूर जाकर खड़ी हो गई. इस घटना के बाद लड़कियों ने शोर मचाया तो ये लफंगे भाग खड़े हुए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इन आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है. ये भी पढ़े:Lucknow Molestation Video: लखनऊ में स्कूटी सवार लड़की से युवक ने की छेड़खानी, पीछे से बेड टच कर हुआ फरार, देखें वीडियो

स्कूली छात्राओं से छेड़खानी 

इस घटना के बाद स्कूल की तरफ से पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है. मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीम का गठन कर दिया गया है.बदमाशों के संबंध में पीड़ित छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि बच्चियों से छेड़खानी के आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).