देश

Lucknow Molestation Video: लखनऊ में स्कूटी सवार लड़की से युवक ने की छेड़खानी, पीछे से बेड टच कर हुआ फरार, देखें वीडियो

लखनऊ में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है. एक लड़की स्कूटी पर स्वर होकर कहीं जा रही थी. इसी बीच पीछे से आ रहा है एक युवक लड़की के साथ छेड़खानी करके आगे निकल जाता है.

Lucknow Molestation Video: लखनऊ में स्कूटी सवार लड़की से युवक ने की छेड़खानी, पीछे से बेड टच कर हुआ फरार, देखें वीडियो
Representative Image | Pixabay

Lucknow Molestation Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़ित लड़की शहीद पथ पर एक स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी. इसी बीच पीछे से आ रहा है एक युवक लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए उसे पीछे बेड टच करते हुए बाइक से आगे निकल जाता है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे से एक शख्स वीडियो बना रहा है और उसके आगे एक बाइक सवार चल रहा है. बाइक सवार तेज रफ्तार के साथ युवती के बाजू में जाकर बाइक की रफ्तार धीमी करता है और उसे गलत तरीके से टच करता है.  यानी उसे छेड़ने के बाद वह आगे निकल जाता है. इसी बीच पीछे से आ रहे कोई कार चालक ने लड़के के इस घिनौनी हरकत का वीडियो बना लिया. जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद  बाद अब वह वीडियो वायरल हो रहा है. यह भी पढ़े: Video: गर्लफ्रेंड के एक्स बॉयफ्रेंड पर आरोपी ने किया चाक़ू से हमला, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, अकोला में दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो आया सामने

लखनऊ में लड़की के साथ छेड़खानी:

मामले में पुलिस की जांच शुरू:

मामले में युवती ने शहर के बिजनौर थाने में FIR दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार  वारदातरविवार रात करीब 10.15 बजे की है. युवती शहीद पथ से जा रही थी, जब युवती लूलू मॉल के पास पहुंची उसी वक्त पीछे से यूपी 32 जीडी 4080 नंबर वाली बाइक पर सवार होकर युवक पीछे से आया और उसने युवती को बैड टच किया है.

युवती ने पुलिस में लिखित में शिकायत दी:

बिजनौर  के अनुसार युवती ने पुलिस में लिखित में शिकायत दी है.  शिकायत के पुलिस ने मामले में केस दर्ज  कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस के अनुसार युवती सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्राइवेट जॉब करती है. रात के समय जब वह पाने घर लौट रही थी. उसी समय उसके साथ साथ यह घटना घटित हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).