No Second Blast in Mohali: मोहाली में 24 घंटे के अंदर दूसरा ब्लास्ट होने की खबर गलत, पुलिस ने बताया सच
मोहाली पुलिस मुख्यालय (Photo: Twitter)

पंजाब के मोहाली (Mohali) में 24 घंटे के अंदर दूसरा ब्लास्ट होने की खबर फर्जी है. पंजाब पुलिस ने जानकारी दी है कि मोहाली में आईबी ऑफिस के बाहर दूसरा ब्लास्ट नहीं हुआ है. पंजाब पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि कुछ नेशनल मीडिया चैनलों पर मोहाली में दूसरा ब्लास्ट होने की खबर चल रही है, लेकिन यह खबर गलत है.

पंजाब पुलिस के बयान के मुताबिक, ''मोहाली में आईबी ऑफिस के बाहर दूसरा ब्लास्ट होने की खबर खबर गलत है और इसका कोई भी आधार नहीं है."

पंजाब पुलिस और सुरक्षाबल मोहाली में सोमवार रात हुए बलास्ट के बाद हाई अलर्ट पर हैं. सोमवार की देर रात पंजाब पुलिस की खुफिया बिल्डिंग पर एक प्रोजेक्टाइल दागा गया, जिसमें धमाका हुआ. खबरों के मुताबिक, विस्फोट पंजाब पुलिस की इमारत की तीसरी मंजिल पर हुआ.