एजेंसी न्यूज

VIDEO: पीएम मोदी ने AIIMS में ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ट्वीट कर देशवासियों से कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में टीका लेने के लिए पात्र सभी लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की.

VIDEO: पीएम मोदी ने AIIMS में ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ट्वीट कर देशवासियों से कही ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री मोदी दूसरी खुराक ( photo credit : ani )

नयी दिल्ली, 8 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के एम्स में कोविड-19 टीके (Covid-19 Vaccines) की दूसरी खुराक ली और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में टीका लेने के लिए पात्र सभी लोगों से जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील की. प्रधानमंत्री ने एक मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज एम्स (AIIMS) में कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली. वायरस को हराने के कुछ तरीकों में टीकाकरण भी एक तरीका है. अगर आप टीका लेने के पात्र हैं तो जल्द से जल्द टीका लगवाए.

कोविन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करायें. ’’ प्रधानमंत्री ने टीका लगवाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की. Maharashtra: पुणे स्टेशन पर दिखी प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन के डर से कर रहे हैं पलायन

PM मोदी ने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित स्वदेशी कोवैक्सीन का टीका लगवाया है-

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिन दो नर्सों ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया वे पुडुचेरी की पी निवेदा और पंजाब से निशा शर्मा हैं. निवेदा एक मार्च को उन्हें टीका लगाने वालों में भी शामिल थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).