देश

Modi Ka Parivar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने भी एक्स पर बदला अपना बायो, लिखा- 'मोदी का परिवार'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' लिख दिया है.

Modi Ka Parivar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने भी एक्स पर बदला अपना बायो, लिखा- 'मोदी का परिवार'
CM Yogi | Credit- ANI

लखनऊ, 4 मार्च : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के बाद 'मोदी का परिवार' लिख दिया है.

दरअसल, पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया. इसके बाद पीएम मोदी के समर्थन में देशभर के शीर्षस्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' लिख दिया. यह भी पढ़ें : लालू के कटाक्ष के बाद भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर आरंभ किया ‘मोदी का परिवार’ अभियान

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स अकाउंट पर अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' लिखा है. प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है.

इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो में 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया है. इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के 'चौकीदार' वाले नारे के बाद देशभर के बीजेपी नेताओं और यहां तक कि बड़ी संख्या में आम जनता ने भी अपने नाम के साथ 'मैं भी चौकीदार' जोड़ लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).