Lucknow Crime: चलती स्कॉर्पियो में मॉडल के साथ गैंगरेप, फिल्म में काम दिलाने के बहाने बुलाया था लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मॉडल के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. यहां चिनहट इलाके में तीन लोगों ने मॉडल को बेहोश करके चलती स्कार्पियो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है.
Lucknow Crime: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक मॉडल के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. यहां चिनहट इलाके में तीन लोगों ने मॉडल को बेहोश करके चलती स्कार्पियो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. इसका बाद आरोपी उसे मटियारी स्थित एक होटल ले गए, जहां तीनों ने दोबारा उसके साथ रेप किया. होश आने पर जब मॉडल ने विरोध किया, वे उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए. इसके बाद पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर चिनहट थाने पहुंची. यहां उसने तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया.
इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चिनहट पुलिस ने आरोपी विनय और विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है. उसे पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.
ये भी पढें: Lucknow Shocker: लखनऊ के चिनहट में युवती से गैंगरेप, आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
डीसीपी ने आगे बताया कि यह घटना गुरुवार शाम की है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह कानपुर की रहने वाली है और मॉडलिंग करती है. इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती विपिन सिंह से हुई थी. विपिन ने उसे फिल्म में काम दिलाने के बहाने लखनऊ बुलाया था. बीते बुधवार को जब मॉडल लखनऊ पहुंची तो विपिन उसे स्कॉर्पियो में बैठाकर रॉयल कंस्ट्रक्शन के देवा रोड साइट ऑफिस ले गया. यहां उसने मॉडल को दूसरे युवक से फिल्म का डायरेक्टर बताकर मिलवाया. इसके बाद विपिन ने मॉडल को उसके होटल तक छोड़ने की पेशकश की. इस दौरान जब वे बाराबंकी हाईवे पर पहुंचे तो सत्येंद्र और हिमांशु नाम के दो अन्य लोग भी कार में बैठ गए. उनमें से एक ने मॉडल को कुछ सुंघा दिया और जब वह बेहोश हो गई तो तीनों ने चलती स्कॉर्पियो में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
पुलिस ने अपनी जांच में पता किया है कि बाराबंकी निवासी विपिन ठेकेदारी का काम करता है. अमेठी निवासी सत्येंद्र साइट पर लोडर चलवाता है. जबकि, तीसरा आरोपी हिमांशु सत्येंद्र की साइट पर काम करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

