Uttar Pradesh: अंदर परीक्षा दे रहे थे छात्र, बाहर कर से 14 के मोबाइल गायब
गौतमबुद्ध नगर जिले के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीएनआईटी कॉलेज में परीक्षा देने गए 14 छात्रों के मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई है. छात्र अपने-अपने मोबाइल फोन एक कार में रखकर परीक्षा देने गए थे.
नोएडा,(उप्र) 23 मार्च : गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जीएनआईटी कॉलेज (GNIT College) में परीक्षा देने गए 14 छात्रों के मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई है. छात्र अपने-अपने मोबाइल फोन एक कार में रखकर परीक्षा देने गए थे.
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के जीएनआईटी कॉलेज में सोमवार को परीक्षा थी. परीक्षा देने के लिए आये छात्रों ने अपने- अपने मोबाइल फोन हर्षित नामक छात्र की कार में रख दिए तथा परीक्षा देने के लिए कॉलेज के अंदर चले गए. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी, बनी चिंताजनक स्थिति
उन्होंने बताया कि जब छात्र परीक्षा देकर बाहर आए तो, पाया कि उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में हर्षित नामक छात्र ने थाना नॉलेज पार्क में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

