देश

Face Mask Mistake: शख्स ने फेस मास्क पहनी हुई महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझ घोंपी चाकू, पुलिस ने किया अरेस्ट

यहां एक शख्स ने फेस मास्क पहनी हुई एक महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझ लिया, जिसके साथ उसका झगड़ा चल रहा था. शख्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. यह घटना कोझिकोड जिले के एक सहकारी बैंक में सोमवार को हुई

Face Mask Mistake: शख्स ने फेस मास्क पहनी हुई महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझ घोंपी चाकू, पुलिस ने किया अरेस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

तिरुवनंतपुरम: यहां एक शख्स ने फेस मास्क पहनी हुई एक महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझ लिया, जिसके साथ उसका झगड़ा चल रहा था. शख्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. यह घटना कोझिकोड जिले के एक सहकारी बैंक में सोमवार को हुई, जब बीजू नाम का एक व्यक्ति बैंक में घुसा, चाकू निकाला और महिला को अपनी पूर्व पत्नी समझकर उस पर चाकू से वार कर दिया. हालांकि, मास्क लगाई हुई वह महिला बैंक की एक अन्य कर्मचारी सदस्य थी.

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2 बजे की है. बीजू को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने बताया कि बीजू ने जिस महिला पर हमला किया, वह उसी कुर्सी पर बैठी थी, जहां उसकी पूर्व पत्नी आमतौर पर बैठा करती थी. वह भी इसी बैंक में काम करती थी. यह भी पढ़े: Delhi: नौकरी से निकाले जाने पर व्यक्ति ने अपने Ex-employer की पत्नी की हत्या की, हुआ गिरफ्तार

कोझिकोड जिले के नानमांडा का रहने वाला बीजू करीब दो साल पहले अपनी पत्नी से अलग हो गया था. घायल महिला का इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2021 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).