Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नेवरा इलाके में एक शराब दूकान के संचालक पर कुछ बदमाशों ने चाक़ू से हमला कर दिया. जिसमें दुकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. चाक़ू से हमला करने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई. जानकारी के मुताबिक़ रात को संचालक दूकान बंद कर रहा था. इस दौरान कुछ लोग दूकान के बाहर खड़े थे , उन्होंने संचालक पर हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की है. ये भी पढ़े :Delhi Shocker: व्यक्ति पर चार लोगों ने चाकू से हमला किया और गोली मारी, चारों फरार
देखें वीडियो :
रायपुर। सरकारी शराब दुकान संचालक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। #raipur #governmentliquor #cgpolice #Chhattisgarh pic.twitter.com/cQ8xViDr1v
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 13, 2024













QuickLY