Mira Road News: मीरा रोड में बड़ा हादसा टला, मेट्रो निर्माण का स्लैब गिरा; स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन बाल-बाल बची
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन नानासाहेब धर्माधिकारी मेट्रो स्टेशन के पास ऊपर से स्लॅब का टुकड़ा नीचे गिरा. मलबे के टुकड़े वैन पर लगने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन अचानक रुक गया.
Mira Road News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले अंतर्गत मिरा-भाईंदर क्षेत्र में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को एक बड़ा हादसा होने से टल गया. मिरा रोड ईस्ट स्थित तुंगा अस्पताल और दीपक अस्पताल के पास मिरा-भाईंदर रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो लाइन (Metro Line) के फ्लाईओवर का एक कंक्रीट स्लॅब (दगड़ का टुकड़ा) अचानक सड़क पर आ गिरा. जिस वक्त यह हादसा हुआ, ठीक उसी समय वहां से स्कूली बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन गुजर रही थी. राहत की बात यह रही कि स्लॅब का मलबा वैन के बेहद पास गिरा, जिससे गाड़ी में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए.
स्कूल वैन हुई क्षतिग्रस्त, बच्चों में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माणाधीन नानासाहेब धर्माधिकारी मेट्रो स्टेशन के पास ऊपर से स्लॅब का टुकड़ा नीचे गिरा. मलबे के टुकड़े वैन पर लगने से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन अचानक रुक गया. यह भी पढ़े: Mira Road News: मीरा रोड में बड़ा हादसा टला, मेट्रो निर्माण का स्लैब गिरा; स्कूली बच्चों को ले जा रही वैन बाल-बाल बची
झटके के कारण वैन के पिछले टायर की हवा निकल गई और वाहन को नुकसान पहुंचा. अचानक हुए इस हादसे से वैन में मौजूद छोटे बच्चे सहम गए और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला.
मीरा रोड में बड़ा हादसा टला
A small portion of a metro slab reportedly falls near Thunga Hospital at Mira-Bhayandar Road in Mira Road East, while a school van narrowly escaped the falling slab. pic.twitter.com/Udgg2qO1kW
— Mid Day (@mid_day) August 17, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे के बाद का दृश्य अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया (X) पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सड़क पर बिखरा कंक्रीट का मलबा, क्षतिग्रस्त स्कूल वैन और आसपास लगी लोगों की भीड़ साफ देखी जा सकती है. लोग मेट्रो निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर नाराजगी जता रहे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
मिरा-भाईंदर क्षेत्र में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान पहले भी सुरक्षा में चूक के मामले सामने आ चुके हैं. व्यस्त सड़क पर बिना समुचित सुरक्षा जाली (Safety Net) और यातायात नियंत्रण के भारी काम किए जाने पर स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2026 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

