Assam Shocker: असम में कोचिंग पढ़ा रहे टीचर ने लगाई डांट, गुस्साए छात्र ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या
असम के शिवसागर जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक की उनके ही एक छात्र ने कक्षा के अंदर कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
Assam Shocker: असम के शिवसागर जिले में शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक की उनके ही एक छात्र ने कक्षा के अंदर कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर शिवसागर कस्बे के स्थानीय थाने ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि शिक्षक ने दिन में किसी बात को लेकर 11वीं कक्षा के छात्र को डांटा था.
अधिकारी ने बताया कि हम चाकूबाजी की घटना की सूचना मिलने पर कोचिंग सेंटर पहुंचे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक छात्र ने अपने शिक्षक पर चाकू से हमला किया. कक्षा में बहुत खून फैला हुआ है. चाकू भी वहीं मिला था.
उन्होंने बताया कि शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. यह घटना दिन के अंतिम पीरियड में हुई, जब अन्य शिक्षक जा चुके थे. हमने छात्र को हिरासत में ले लिया है. हमें अब तक नहीं पता कि घटना किस वजह से हुई. हम सीसीटीवी फुटेज एकत्र करने की प्रक्रिया में हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

