UP: कानपुर में नाबालिग के साथ रेप, पहले जबरन हुक्का पिलाया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर की दरिंदगी
नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने बलात्कार किया. पहले नाबालिग लड़की को जबरन हुक्का पिलाया गया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर रेप किया गया.
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां बर्रा इलाके में रहने वाले डाक्टर दंपत्ति की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने बलात्कार किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले नाबालिग लड़की को जबरन हुक्का पिलाया गया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर रेप किया गया. UP: यूपी के उन्नाव में 15 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म
आरोप है कि युवती के साथ आरोपी के अन्य दोस्तों ने भी गैंगरेप की कोशिश की. घटना के बाद पीड़िता बुरी हालत में घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी. इसमें 3 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर रेप और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया.
तहरीर के मुताबिक, पीड़िता की दोस्ती आरोपी विनय ठाकुर से इंस्टाग्राम पर हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ गई. विनय ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली और वह उसे मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. फिर एक दिन विनय ने लड़की को हुक्काबार में बुलाया. यहां विनय ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको जबरदस्ती पिलाया. यहां तक कि उसने नाबालिग के गाल में काट लिया, जिससे वहां जख्म बन गया. इसके बाद आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह ले गया, जहां उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप का प्रयास किया और मारपीट की.
वहीं मामले पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि ‘मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर जरौली निवासी विनय ठाकुर, अजय और अमन सेंगर समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी, पोक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ देने, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

