MHT CET 2025 Admit Card 2025: महाराष्ट्र सीईटी एडमिट कार्ड जारी, cetcell.mahacet.org से ऐसे करें डाउनलोड

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET) ने PCB ग्रुप के लिए MHT CET 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

Representational Image | Pixabay

MHT CET 2025 Admit Card: 2025: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET) ने PCB ग्रुप के लिए MHT CET 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC NDA 1 Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड.

इस साल MHT CET परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो चरणों में होगी. PCB ग्रुप (Physics, Chemistry, Biology) और PCM ग्रुप (Physics, Chemistry, Mathematics).

PCB ग्रुप के लिए परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच होगी (10 और 14 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी). PCM ग्रुप की परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक होगी (24 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी). परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सुबह: 9:00 AM से 12:00 PM और दोपहर: 2:00 PM से 5:00 PM.

कैसे डाउनलोड करें MHT CET 2025 एडमिट कार्ड?

अगर आप इस परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को फॉलो करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:

MHT CET 2025: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

MHT CET परीक्षा MCQ (मल्टीपल-चॉइस क्वेश्चन) फॉर्मेट में होगी. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटेगा. प्रश्न पत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, महाराष्ट्र द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होगा. सिलेबस की बात करें तो 20 फीसदी वेटेज कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम से होगा. 80 फीसदी वेटेज कक्षा 12वीं के पाठ्यक्रम से रहेगा.

Share Now

\