देश

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए है. वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मौसम के मिजाज बदले हुए है. भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
भारी बारिश (Photo Credits: IANS)

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए है. वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मौसम के मिजाज बदले हुए है. कहीं आसमान पर बादलों का डेरा है तो कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र बनने और द्रोणिका के गुजरने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है. बारिश होने और बादलों के छाने से तापमान में भी गिरावट आई है. मौसम विभाग ने आगामी 24 घ्ांटों में सागर, पन्ना, छतरपुर, दमोह, विदिशा समेत 13 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश में आफत की बारिश: भोपाल समेत 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 24 घंटे भारी

गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.1 डिग्री, ग्वालियर का 23.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).