देश

मौसम विभाग ने दिल्ली में दो-तीन तीन हल्की बारिश होने की जताई संभावना, उमस भरा मौसम रहने का अनुमान

दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में तापमान एवं आर्द्रता का स्तर बढ़ने की संभावना है और शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान भी है. मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. एक जून से मानसून आने के बाद तकरीबन 204.2 मिमी बारिश हुई है. सफदरजंग वेधशाला ने 22 जुलाई को 50.2 मिमी वर्षा दर्ज की जो इस वर्ष में मॉनसून में हुई सर्वाधिक बारिश है.

मौसम विभाग ने दिल्ली में दो-तीन तीन हल्की बारिश होने की जताई संभावना, उमस भरा मौसम रहने का अनुमान
आफत की बारिश/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली :  दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में तापमान एवं आर्द्रता का स्तर बढ़ने की संभावना है और शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान भी है. मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. ‘स्काइमेट वेदर’ के महेश पलावत ने बताया कि मानसून राजस्थान की ओर चला गया है. यह एक बार फिर 31 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की ओर आएगा जिससे और अधिक बारिश होगी.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में रविवार और सोमवार को नमी रहने के कारण कहीं-कहीं बारिश हो सकती है और व्यापक स्तर पर एवं भारी बारिश न होने के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है. भारत मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें और तापमान में वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि की बढ़ी संभावनाएं, दृश्यता में कमी के कारण 16 ट्रेनें देरी से

रविवार को सुबह 8:30 बजे शहर का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 87 फीसदी दर्ज की गई. सफदरजंग वेधशाला ने रात के दौरान 3.2 मिमी बारिश दर्ज की. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में एक जुलाई से 27 जुलाई तक 193 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो 30 साल के औसत 190.4 मिमी से लगभग एक प्रतिशत अधिक है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से मानसून आने के बाद तकरीबन 204.2 मिमी बारिश हुई है. सफदरजंग वेधशाला ने 22 जुलाई को 50.2 मिमी वर्षा दर्ज की जो इस वर्ष में मॉनसून में हुई सर्वाधिक बारिश है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).