Weather update: श्रीनगर में पारा 55 दिनों के बाद हिमांक बिंदु से ऊपर

श्रीनगर शहर में गुरुवार को 55 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंचा. मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में रात के तापमान में सुधार की बात कही है.

ठंड| प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 4 फरवरी : श्रीनगर (Srinagar) शहर में गुरुवार को 55 दिनों के बाद न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंचा. मौसम कार्यालय ने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में जम्मू -कश्मीर (Jammu and Kashmir) और लद्दाख में रात के तापमान में सुधार की बात कही है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "श्रीनगर में 12 दिसंबर, 2020 को न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया था. यह 55 दिनों तक हिमांक बिंदु से नीचे रहा और आज तापमान बढ़कर 0.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है."

अधिकारी ने आगे कहा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आने वाले दिनों में मौसम में और सुधार होने की उम्मीद है. वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चले जाने की संभावना है और कल से मौसम शुष्क रहने की संभावना है." श्रीनगर में नम्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 3.3 और गुलमर्ग में शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ. यह भी पढ़ें : Weather Forecast: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, दिल्ली सहित उत्तर भारत में बारिश का अनुमान

लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.3 और द्रास में शून्य से 15.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ. जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.9, कटरा में 8.8, बटोत में 1.0, बनिहाल में शून्य और भदरवाह में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड